पूर्वी चंपारण में पुलिस ने 750 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Apr, 2022 06:03 PM

police arrested three smugglers with 750 grams of heroin in east champaran

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने यहां बताय कि सूचना के आधार पर ढ़ाका थाना क्षेत्र से 750 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद हीरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है।

मतिहारीः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार तड़के 750 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने यहां बताय कि सूचना के आधार पर ढ़ाका थाना क्षेत्र से 750 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद हीरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन, दो बाइक और एक वजन करने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान ढ़ाका थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी उमेश महतो, चिरैया थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी कामेश्वर पंडित और पताही थाना क्षेत्र के सरैया गोपाल गांव निवासी राम सागर महतो के रूप में की गयी है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!