भोजपुरः इलाज के दौरान पुलिस के जवान ने तोड़ा दम, सड़क हादसे में बुरी तरह हुए थे घायल

Edited By Nitika, Updated: 16 Sep, 2021 12:51 PM

police soldier killed in road accident

बिहार के भोजपुर पुलिस का जवान चंदन कुमार बीते दिनों सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिनकी बीते रात इलाज के दौरान मौत हो गई। में मौत हो गई। इसके बाद से पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

आराः बिहार के भोजपुर पुलिस का जवान चंदन कुमार बीते दिनों सड़क हादसे का शिकार हो गया था, जिनकी बीते रात इलाज के दौरान मौत हो गई। में मौत हो गई। इसके बाद से पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, भोजपुर पुलिस का जांबाज सिपाही चंदन कुमार बीते दिनों धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई में सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी बीच डॉक्टरों ने स्थिति चिंताजनक देखते हुए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात चंदन कुमार ने दम तोड़ दिया। 

वहीं घटना के बाद से साथी सिपाहियों में मायूसी छाई हुई है। उसके साथी ने बताया कि चंदन काफी खुशमिजाज व्यक्ति था। लोगों से उनके काफी अच्छे संबंध रहते थे। हमेशा लोगों के बीच रहते और लोगों को हंसाते रहते थे पर आज वो हम सभी को रुलाकर चले गए।

सूत्रों की माने तो चंदन के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के बाद आरा पुलिस लाइन में लाया जाएगा, जहां उसे सलामी देने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि सिपाही चंदन कुमार मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले का रहने वाला था, जो फिलहाल भोजपुर पुलिस के सीआईटी टीम जगदीशपुर में तैनात था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!