बिहार की तीसरी टॉपर बनी औरंगाबाद की प्रज्ञा, NEET की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है किसान की बेटी

Edited By Nitika, Updated: 01 Apr, 2022 12:10 PM

pragya of aurangabad became the third topper of bihar

मैट्रिक की परीक्षा में राज्यस्तर पर टॉप 10 में औरंगाबाद के दाउदनगर की 4 लड़कियां शामिल हैं। इसमें गोह की प्रज्ञा बिहार की तीसरी टॉपर है, जिसने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं।

 

औरंगाबादः मैट्रिक की परीक्षा में राज्यस्तर पर टॉप 10 में औरंगाबाद के दाउदनगर की 4 लड़कियां शामिल हैं। इसमें गोह की प्रज्ञा बिहार की तीसरी टॉपर है, जिसने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। प्रज्ञा की मां संगीता गृहिणी है जबकि उसके पिता सुनील एक किसान हैं। वहीं प्रज्ञा चाहती हैं कि वह डॉक्टर बनें, जिसके लिए वह नीट की तैयारी करना चाहती हैं।

मैट्रिक की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने पर प्रज्ञा काफी खुश हैं। प्रज्ञा अपनी इस उपलब्धि के लिए सबसे पहले अपनी मां और अपने पिता को याद करती हैं। वह कहती हैं कि उनके मां और पापा ने उनका अद्भुत रूप से साथ दिया। प्रज्ञा ने अपने कई शिक्षकों को याद करते हुए कहा कि मेरे शिक्षक हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते रहे। प्रज्ञा की इस उपलब्धि से उनकी मां और पिता के चेहरे पर चमक दिखाई दे रही है।

वहीं प्रज्ञा की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर किया। उनकी बेटी बहुत लगन से पढ़ती थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह बढ़िया रिजल्ट लाएगी, लेकिन इतना बढ़िया करेगी उन्होंने यह नहीं सोचा था। मां ने बताया कि प्रज्ञा सारे काम बहुत लगन से करती है, चाहे वह घर का काम हो या अपनी पढ़ाई का हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!