गया में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के सिर पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2021 02:47 PM

property dealer shot dead by criminals

बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामले सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

गयाः बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामले सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रॉपर्टी डीलर की जमीन की खरीदारी के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना गया के मेडिकल थाना क्षेत्र की है, जहां पर नामा पंचायत के मड़ई गांव के रहने वाले विनय सिंह अपनी बाइक से किसी काम के लिए घर से अकेले निकले थे। इसी बीच ओटीए गेट के पास सामने से आ रहे बाइक सवार 3 बदमाशों ने उनके सिर में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि लोग जमीन की खरीदारी और लेन-देन में हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के द्वारा हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!