राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले नित्यानंद- कुछ लोग खुद को समझने लगे देश के कानून से बड़ा

Edited By Nitika, Updated: 26 Mar, 2023 01:18 PM

rahul started considering himself bigger than the law

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना पहुंचकर राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की सदस्यता गई है, कानून अपना काम करती है।

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना पहुंचकर राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की सदस्यता गई है, कानून अपना काम करती है। अब कोई व्यक्ति यह मानता है कि हमारे लिए देश के कानून से हम ऊपर है और वह कानून तोड़ता रहे, तब अब ऐसा नहीं होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी अपने आपको देश से बड़ा समझने लगे हैं। लोकतंत्र में बोलने की छूट है, किसी को गाली देने की छूट नहीं है। राहुल गांधी अक्सर मोदी सरनेम को लेकर कई बार विवादित बात बोल चुके हैं। जब न्यायालय ने कानून के तहत सजा दे दी है, राहुल गांधी को सजा को स्वीकार करना चाहिए और जो न्यायालय का आदेश से उसे मानना चाहिए। उन्होंने जो गलती की है, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। देश में गरीबों के घर में खुशियां नहीं आई थी। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबों के घर में खुशियां पहुंच रही है, विकास पहुंच रही है। कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को गाली देती है और यह गरीबों और पिछड़ों का अपमान है।

वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर नित्यानंद राय ने कहा कि ना अब तेजस्वी सीएम बनेंगे ना नीतीश कुमार कभी पीएम बनेंगे। तेजस्वी यादव और मीसा भारती से सीबीआई की पूछताछ पर नित्यानंद राय ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों ने इस राज्य और देश को अभी तक बर्बाद कर रखा था। जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, वह आज उसी की सजा भुगत रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!