बिहार में LJP के एकमात्र विधायक ने थामा JDU का हाथ, राजकुमार सिंह ने ली पार्टी की सदस्यता

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2021 11:56 AM

rajkumar singh assumed membership of jdu

बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए से नाता तोड़ अपने दम पर चुनाव लड़ी लोजपा के मटिहानी से एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 

पटनाः बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए से नाता तोड़ अपने दम पर चुनाव लड़ी लोजपा के मटिहानी से एकमात्र विधायक राजकुमार सिंह ने मंगलवार को जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विधानसभा सचिवालय सूत्रों ने बताया कि सिंह ने जदयू में विलय किए जाने के साथ ही जदयू के सदस्य के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया था। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रावधानों के अनुरूप लोजपा विधायक दल का जदयू में विलय की मान्यता प्रदान की है। सिंह अब से जदयू के सदस्य हो गए हैं।

बता दें कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा अपने दम पर मैदान में उतरी थी। चुनाव में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने जदयू को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। जदयू के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ लोजपा ने उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन लोजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ मटिहानी से सिंह ही चुनाव जीतने में सफल रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!