"अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे है, अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे हैं", बोले राजद नेता मनोज झा

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Jun, 2024 12:58 PM

rjd leader manoj jha took a dig at narendra modi

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं, इसी बीच राजद नेता मनोज झा (Manoj Jha) ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

दिल्ली/पटना: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं, इसी बीच राजद नेता मनोज झा (Manoj Jha) ने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

"अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे"
मनोज झा ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं। ऐतिहासिक दिन तब हो जब नया इतिहास हो। अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे है, अब मोदी सरकार नहीं NDA सरकार करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश का चरित्र महासागर वाला है इसे तालाब न बनाएं। आपको बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बिहार के नेता (नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी) किंगमेकर की भूमिका निभा रहे हैं, तो बिहार के लोगों को भी उनसे कुछ उम्मीदें हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए... बिहार को विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए... देश में जातिगत जनगणना कराई जानी चाहिए।

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगी। इस शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित कई अंतरराष्ट्रीय राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित होंगे। इस बीच, नई सरकार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विभिन्न घटकों के लिए मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी को लेकर भाजपा नेतृत्व और सहयोगी दलों के बीच गहन विचार-विमर्श चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!