सड़क हादसाः अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Nov, 2020 04:51 PM

road accident traumatic death of one person due to unknown vehicle

बिहार में बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रानी गांव निवासी रामानंद राय के रूप में की गई है।

रामानंद घर से किसी काम के लिए निकला था उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!