आंगनवाड़ी से घर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2026 06:32 PM

seven year old boy dies after being hit by a scorpio in madhepura

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-106 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना लक्ष्मीपुर जमुनिया वार्ड संख्या-22 के पास की है। 

मृतक की पहचान नुनुलाल मालाकार के सात वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है। विवेक कुमार आंगनवाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-106 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!