Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2023 12:16 PM

सम्राट चौधरी ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का एकीकरण नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार अब बूढ़े और बीमार हो गए हैं, वे काम करने लायक नहीं हैं। बिहार में कुशासन और अपराधियों का राज है। राज्य में...
बांकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए बूढ़ा एवं बीमार बताया और कहा कि वह विपक्षी पाटिर्यों के महागठबंधन करने में फेल हो गए हैं।
सम्राट चौधरी ने बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी का एकीकरण नहीं हो रहा है। नीतीश कुमार अब बूढ़े और बीमार हो गए हैं, वे काम करने लायक नहीं हैं। बिहार में कुशासन और अपराधियों का राज है। राज्य में गठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गुंडों एवं अपराधियों की पार्टी है।
भाजपा नेता ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जातीय गणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन झूठा प्रचार कर रहे हैं, इस पर तो सीधे सीधे कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट होना चाहिए।भाजपा ने बिहार में जातीय गणना के लिए तुरंत 500 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। नीतीश कुमार के पुन: पार्टी के साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके लिए सभी दरवाजे बंद हो गए हैं। इनकी आगामी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार होगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री व विधायक रामनारायण मंडल,विधायक निक्की हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।