सारण में दर्दनाक हादसा, 35 वर्षीय महिला को यूं खींच ले गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2026 03:25 PM

saran woman dies in road accident

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई है। 

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि विशुनपुरा गांव निवासी सनोज प्रसाद की पत्नी हेंवाती देवी (35) अपने घर के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!