सारणः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक अन्य घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Nov, 2020 05:28 PM

saran youth killed in road accident another injured

बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

छपराः बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव निवासी मिथलेश कुमार राय अपने दोस्त राजू राय के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से अपने ननिहाल भेल्दी थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव से घर वापस लौट रहे था।

इसी दौरान सोनहो कोल्ड स्टोरेज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मिथलेश कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राजू राय गम्भीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमॉटर्म कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!