पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2025 06:20 PM

satyapal malik death news

ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सत्यपाल मलिक 4 अक्टूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे।

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सत्यपाल मलिक 4 अक्टूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। बिहार के अतिरिक्त वे जम्मू-कश्मीर, गोवा एवं मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे। सत्यपाल मलिक के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!