राजगीर में बना देश का दूसरा शानदार ग्लास ब्रिज, नीतीश कुमार ने किया मुआयना... देखें PICS

Edited By Nitika, Updated: 20 Dec, 2020 12:53 PM

second magnificent glass bridge in the country built in rajgir

बिहार के राजगीर में देश का दूसरा शानदार ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वॉक), जीप लाइन, जीप बाइक...

PunjabKesari

नालंदाः बिहार के राजगीर में देश का दूसरा शानदार ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इसे नए साल में पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज (स्काई वॉक), जीप लाइन, जीप बाइक एवं सफारी के मुख्य कैम्प एरिया का निरीक्षण किया।
PunjabKesari
PunjabKesari
एक साथ 10 लोग कर सकेंगे पुल की सैर
वन विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ब्रिज को जंगल सफारी के अंदर बनाया गया है। इसे 500 एकड़ वन क्षेत्र में फैले सफारी का मुख्य द्वार काफी आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्काई वॉक की कुल लम्बाई 85 फीट व चौड़ाई लगभग 6 फीट है। घाटी से इसकी ऊंचाई लगभग 250 फीट है। इस पर एक साथ 40 लोग जा सकेंगे, हालांकि अंतिम छोर पर एक साथ 10 से 12 लोग ही जा सकेंगे।
PunjabKesari
लगभग पूरा हो चुका है पुल का निर्माण कार्य
वहीं राजगीर के अति प्राचीन वैभार गिरी पर्वत के तलहटी में बनाए गए इस पुल में 15 एमएम के 3 लेयर के शीशे लगाए गए हैं। इसमें लगे शीशे की कुल मोटाई 45 एमएम है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। इसके कारण पुल पर चलना काफी रोमांचकारी भी होगा। इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। फिलहाल अंतिम चरण में सीढ़ी व अन्य पाथ और चबूतरे का निर्माण कार्य अभी जारी है।
PunjabKesari

बता दें कि इस पर चलने वाले लोग स्वयं को हवा में तैरता हुआ महसूस कर सकेंगे। इसे नए साल के मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पुल चीन के हेबई प्रांत के एस्ट तैहांग में बने स्काई वॉक ब्रिज की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!