Edited By Nitika, Updated: 01 Jul, 2022 01:06 PM
घटना के संबंध में घायल शंभू ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां आए और दरवाजे पर लगे हैंडपम्प
पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला पटना जिले से सामने आया है, जहां पर दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे व्यक्ति को अपराधियों ने सिर पर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गए। वहीं घायल व्यक्ति के परिजनों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में घायल शंभू ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां आए और दरवाजे पर लगे हैंडपम्प से पैर धोने लगे। तभी जाते हुए बाइक सवार युवक ने शंभू के सिर पर गोली मार दी। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घायल शंभू नाथ पाण्डेय का अपने पाटीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण उन्हें गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि घायल व्यक्ति सदर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी शंभू नाथ पांडेय है।