साइकिल सवार बुजुर्ग को कंटेनर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत; ग्रामीणों ने NH-27 पर लगाया जाम

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2026 06:16 PM

elderly crushed by container truck dies a gruesome death on spot

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाही गांव के समीप 70 वर्षीय देवनारायण राऊत एनएच 27 पर साइकिल से सड़क पार कर रहे थे।

सुपौल: बिहार में सुपौल जिले के निर्मली थाना निवासी एक बुजुर्ग की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने एनएच 27 को घंटों जाम रखा। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरियाही गांव के समीप 70 वर्षीय देवनारायण राऊत एनएच 27 पर साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बांस से लदे कंटेनर ने उनको कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने निर्मली प्रखंड के रामप्रवेश कुमार यादव के नेतृत्व में मृतक की लाश को सड़क पर रखकर धरणा प्रर्दशन किया। 

सड़क जाम की जानकारी मिलने पर निर्मली के अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुपेश कुमार वहां पहुंचे और आक्रोशित लोगों को मनाने की कोशिश की, लेकिन लोग वहां अंडरब्रिज की मांग पर डटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के बार बार समझाने पर और यह कहने पर कि उनकी मांग को जिला पदाधिकारी के माध्यम से एचएचआई को भेजा जाएगा, जाम खत्म किया जा सका। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!