जमुई सीट पर श्रेयसी सिंह ने लहराया जीत का परचम, RJD विधायक को दी करारी शिकस्त

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Nov, 2020 04:15 PM

shreyasi singh waved victory on jamui seat

राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं स्टार निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने यह सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश से छीनी।

जमुईः राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं स्टार निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने यह सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश से छीनी।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। श्रेयसी सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी विजय प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। श्रेयसी को 79156 मत प्राप्त हुए जबकि विजय प्रकाश को 38147 वोट प्राप्त हुए।

बता दें कि श्रेयसी (27 वर्ष) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं जो कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे थे लेकिन बाद में राहें अलग कर ली थी। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी ने 2014 के चुनाव में बांका सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!