सारण में वाहन चोर गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jun, 2022 10:03 AM

six criminals of vehicle thief gang arrested in saran

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि उनके निर्देशन में मढ़ौरा थाना की पुलिस नियमित गश्त लगा रहीं थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर जब मढ़ौरा थाना की गश्त दल...

छपराः बिहार में सारण जिला पुलिस ने छह अपराधियों को चोरी के कई वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि उनके निर्देशन में मढ़ौरा थाना की पुलिस नियमित गश्त लगा रहीं थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना के आधार पर जब मढ़ौरा थाना की गश्त दल ने थाना क्षेत्र के तेजपुर वहां गांव निवासी रवि कुमार और धीरज सिंह को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

संतोष कुमार ने बताया कि अपराधियों से जब उनसे पूछताछ शुरू की गई तो दोनों अपराधियों ने अपने अन्य चार साथियों मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव निवासी धीरज कुमार सिंह उर्फ आर्या, पोझी गांव निवासी अशोक राम, खैरा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी शहाबुद्दीन और गौरा ओपी क्षेत्र के नेथुआ गांव निवासी बालदेव राय के नाम लिया जिन्हें चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!