CM नीतीश ने कहा- कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित ताकि रोजगार मिल सके

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Sep, 2022 06:33 PM

statement of cm nitish

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि उन्हें...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार मिलने में सहूलियत हो सके।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' में श्रम संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार हासिल करने में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम के संबंध में अधिक से अधिक युवाओं तक जानकारी पहुंचाएं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। नीतीश ने निर्देश दिया कि जिन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवनों का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें जल्द पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि वह खुद कई कुशल युवा केंद्र गए हैं और वहां व्यवस्था की जानकारी ली है।


इससे पूर्व बैठक में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रस्तुतीकरण के जरिए विभाग के अद्यतन कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। श्रम आयुक्त सुश्री रंजीता ने श्रम पक्ष के प्रमुख कार्यों, श्रमिकों के लिए संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, विमुक्त बाल श्रमिकों के लिए पुनर्वास योजना, विमुक्त बंधुआ श्रमिकों के लिए पुनर्वास योजना आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने कर्मचारी राज्य बीमा योजना तथा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!