बिहार MLC चुनाव को लेकर बोले संजय जायसवाल- औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे BJP के उम्मीदवार

Edited By Nitika, Updated: 06 Mar, 2022 06:26 PM

statement of sanjay jaiswal on mlc election

बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी सीट पर कोई विवाद नहीं है। भाजपा के उम्मीदवार औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

 

पटनाः बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि किसी भी सीट पर कोई विवाद नहीं है। भाजपा के उम्मीदवार औरंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वहीं 4 अप्रैल को बिहार एमएलसी चुनाव होने जा रहे हैं। |

बिहार विधानपरिषद चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपनी प्रथम सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने अपनी प्रथम सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 8 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। |

बता दें कि चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए स्थानीय प्राधिकार कोटे की रिक्त 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा की। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार अप्रैल को सभी रिक्त पदों के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना सात अप्रैल को होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!