शाहनवाज बोले- अगर पार्टी जिलाध्यक्ष भी बना देती तो उसे करता स्वीकार

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jan, 2021 10:29 AM

statement of shahnawaz hussain

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरि है और अगर पार्टी उन्हें जिलाध्यक्ष भी बना देती तो वह उसे सहर्ष स्वीकार करते और कार्यकर्ता के तौर पर काम करते।

भागलपुर/पटनाः भाजपा के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरि है और अगर पार्टी उन्हें जिलाध्यक्ष भी बना देती तो वह उसे सहर्ष स्वीकार करते और कार्यकर्ता के तौर पर काम करते।

बिहार विधान परिषद चुनाव के नामांकन के लिए कहलगांव से पटना के लिए प्रस्थान करने से पहले जानमोहम्मदपुर गांव में रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुसैन ने कहा, ‘‘शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व का फोन आया था जिसपर हमने कहा कि अगर पार्टी भागलपुर का जिलाध्यक्ष भी बना देती तो उसे सहर्ष स्वीकार करता और कार्यकर्ता के तौर पर काम करता।''

हुसैन ने कहा कि गत दिनों गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत के दौरान भी उन्होंने कहा था कि अगर दस साल भी कोई काम नहीं देंगे तो भी वह पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जो सम्मान जीतकर भी नहीं मिल पाता है उससे कहीं अधिक भागलपुर की जनता ने सम्मान दिया। मोहब्बत पर कमल खिलाने का काम मैंने भागलपुर में किया।'' भाजपा सूत्रों के मुताबिक हुसैन को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा खाली की गई सीट से मैदान में उतारा गया है। बिहार विधान परिषद की इस सीट का कार्यकाल 2024 में समाप्त हो रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!