डबल मर्डर से दहला बिहार, सो रहे दुकानदार दंपति की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Oct, 2026 02:16 PM

shopkeeper couple shot dead in bhagalpur one in custody

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्याकांड के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

भागलपुर: बिहार में भागलपुर जिले के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह अपराधियों ने एक दुकानदार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के समय दंपति सोए हुए थे। दोहरे हत्याकांड के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी साइन रजा ने बताया कि मृतकों की पहचान रंजन मंडल (40) और उनकी पत्नी किरण देवी (34) के रूप में हुई है। दंपति इस्माईलपुर बाजार के हटिया (ग्रामीण हाट) में चाय-नाश्ते की दुकान चलाते थे। रजा ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे कुछ अपराधी दुकान पर पहुंचे और सोये अवस्था में रंजन मंडल को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जगी उनकी पत्नी किरण देवी को भी अपराधियों ने भागने के दौरान गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्याकांड के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत दंपति के शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!