लापरवाही या हादसा? आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरी, 5 साल के मासूम की दबकर मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Oct, 2026 09:50 AM

five year old child dies after boundary wall of anganwadi center collapses

हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर साठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड अंतर्गत साठी थाना क्षेत्र की धमौरा पंचायत के वृंदावन गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की दबकर मौत हो गई। 

पुलिस सूत्रों ने बताया किया मृत बच्चे की पहचान आयन आलम, पिता शेख एलामुद्दीन, के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, वृंदावन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 की सेविका अंबारी खातून और सहायिका शीला देवी केंद्र बंद कर अपने घर जा चुकी थीं। इसी दौरान गांव के कुछ बच्चे केंद्र की चहारदीवारी के पास खेल रहे थे। 

अचानक चहारदीवारी भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से आयन आलम मलबे में दब गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर साठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!