Edited By Harman, Updated: 10 Apr, 2026 10:07 AM

बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां एक क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे एक दरोगा को रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के...
Bihar Road Accident News : बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां एक क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे एक दरोगा को रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामपुर थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर मोनू कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर मोनू कुमार क्राइम मीटिंग में शामिल होने अपनी बाइक से अरवल जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पटना एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।