उच्चतम न्यायालय ने बिहार की युवती को दी जमानत, स्कूटी से शराब की नौ बोतलें हुईं थी बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Apr, 2022 04:58 PM

supreme court grants bail to bihar girl

शीर्ष अदालत ने इस तथ्य को भी गंभीरता से लिया कि उच्च न्यायालय ने युवती को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने कहा, ''''हमारा स्पष्ट रूप से यह विचार है कि उच्च न्यायालय को अपनी संवैधानिक शक्तियों का त्याग नहीं करना चाहिए और यह...

नई दिल्ली/पटनाः उच्चतम न्यायालय ने पटना की 21 वर्षीया उस युवती को अग्रिम जमानत दे दी, जिसकी स्कूटी से शराब की नौ बोतलें मिलने के बाद बिहार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के समय उसकी स्कूटी उसका चचेरा भाई चला रहा था।

शीर्ष अदालत ने इस तथ्य को भी गंभीरता से लिया कि उच्च न्यायालय ने युवती को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। न्यायालय ने कहा, ''हमारा स्पष्ट रूप से यह विचार है कि उच्च न्यायालय को अपनी संवैधानिक शक्तियों का त्याग नहीं करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह के मामलों में अभियुक्त की व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा की जा सके।''

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने हाल में यह आदेश पारित किया। इससे पहले, छह जनवरी को पटना उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने युवती को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!