सुशील मोदी का आरोप- मधुबनी कांड के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को तेजस्वी का संरक्षण

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Apr, 2021 12:58 PM

sushil modi accused tejashwi yadav

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महम्मदपुर (मधुबनी) गोलीकांड के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नेता प्रतिपक्ष...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि महम्मदपुर (मधुबनी) गोलीकांड के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का संरक्षण प्राप्त है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महम्मदपुर (मधुबनी) गोलीकांड के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नेता प्रतिपक्ष बताएं कि यह राजेश यादव कौन है? क्या इसी राजेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष महम्मदपुर नहीं गए थे।

मोदी ने कहा कि राजेश यादव ही महम्मदपुर गोलीकांड का असली साजिशकर्ता है। बेनीपट्टी राजद का प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख का पति राजेश यादव का मछुआरा समिति के डम्मी सदस्यों के माध्यम से थोड़े समय पहले तक विवादित तालाब पर कब्जा था। वह पिछले विधानसभा का चुनाव बेनीपट्टी से लड़ा और उसे 10 हजार वोट मिले थे। अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए उसने जातीय तनाव भड़काने की साजिश रची थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!