बिहार MLC चुनाव: सुशील मोदी की लोगों से अपील- सभी उम्मीदवारों को जिताकर NDA को बनाएं मजबूत
Edited By Ramanjot, Updated: 04 Apr, 2022 10:30 AM

सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में 23 साल तक पंचायतों के चुनाव नहीं कराए और जब लालू प्रसाद यादव ने चुनाव कराए भी, तब आरक्षण नहीं दिया था। उन्होंने पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों से अपील की...
पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी उम्मीदवारों को जिताकर सरकार को मजबूत बनाने की अपील की है।
सुशील मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार में 23 साल तक पंचायतों के चुनाव नहीं कराए और जब लालू प्रसाद यादव ने चुनाव कराए भी, तब आरक्षण नहीं दिया था। उन्होंने पंचायत और नगर निकाय प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पंचायतों में आरक्षण देने वाली एनडीए सरकार को विधान परिषद में मजबूत करने के लिए सभी 24 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें।




भाजपा सांसद ने कहा कि एनडीए सरकार ने ही बिहार में महिलाओं को 50 फीसद, अतिपिछड़े वर्ग को 20 फीसद और एससी-एसटी के लोगों को एकल पदों पर आरक्षण देकर पंचायती राज व्यवस्था को सर्वसमावेशी बनाया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने वार्ड सदस्य को नल-जल योजना और नली-गली योजना के क्रियान्वयन से जोड़ कर इन्हें भी मजबूत बनाया। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र से विधान परिषद के एनडीए उम्मीदवारों की जीत से पंचायती राज व्यवस्था सशक्त होगी।
Related Story

MLC चुनाव के रण से पहले पटना पहुंचे नितिन नवीन, प्रत्याशियों संग रणनीति पर मंथन

बिहार : अवैध खनन की तस्करी रोकने के लिए सरकार ने बनाई योजना, माइनिंग पुलिस फोर्स की घोषणा की

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने पद से दिया इस्तीफा, JDU के खाते में जा सकती है कुर्सी

बिहार में अचानक आई बाढ़ के बीच गंडक नदी ने डराया, सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा पानी का लेवल

रिटायरमेंट से ठीक पहले बिहार DGP विनय कुमार ने लिया VRS, अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

बिहार : SIR में कथित अनियमितताओं खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेता हिरासत में

बिहार में नदियों के उफान के बीच सरकार अलर्ट, CM सम्राट चौधरी ने 48 घंटे विशेष निगरानी के दिए निर्देश

बिहार बाढ़ पर बोले राहुल गांधी, कहा- BJP की ‘डबल इंजन’ सरकार बताए, 17 वर्षों में क्या किया

बिहार को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति? गडकरी ने बताया पूरा प्लान, जल ग्रिड से लेकर ड्रेजिंग तक पर जोर

बिहार में गंडक का कहर: सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, 28 स्थानों पर गंभीर बाढ़ की स्थिति