Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2025 08:39 PM

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में आज सात नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।
पटना: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए राजभवन स्थित राजेन्द्र मंडप में आज सात नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में संजय सरावगी, डॉ. सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल शामिल हैं। इन मंत्रियों के शामिल होने से बिहार सरकार को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर नव-शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को बधाई दी और आशा जताई कि वे राज्य के विकास एवं सुशासन के लिए सक्रिय योगदान देंगे।
कैबिनेट विस्तार से मजबूत होगी सरकार
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। नव-नियुक्त मंत्रियों को जल्द ही उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस मौके पर बिहार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।