तेजस्वी ने सामाजिक न्याय के प्रति RJD के समर्पण को दोहराया, कहा- पार्टी संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jan, 2022 09:25 AM

tejashwi reiterated rjd s dedication towards social justice

तेजस्वी यादव ने सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार ‘‘सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए सांझा अखिल भारतीय कार्यक्रम की रूपरेखा'''' में भाग लेकर राजद की सामाजिक न्याय के प्रति...

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने फिर से अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

तेजस्वी यादव ने सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार को आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार ‘‘सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए सांझा अखिल भारतीय कार्यक्रम की रूपरेखा'' में भाग लेकर राजद की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, त्याग और समर्पण को दोहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिपक्ष के नेता ने वंचित सामाजिक समूहों को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण, जातीय जनगणना समेत अन्य मुद्दों को लेकर संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कार्यक्रम और सहमति बनाने पर बल दिया। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को सामाजिक न्याय के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल, आंध्रप्रदेश के मंत्री डॉ. ऑडिमुलपु सुरेश सहित अनेक प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!