दामाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लोहे की रॉड से किया हमला, दो की मौत, 4 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2022 12:11 PM

the man attacked the in laws with an iron rod

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मुहल्ला निवासी प्रभु मांझी कई महीनों से अपने ससुराल भुई टोली में रह रहा था। प्रभु मांझी ने सुबह ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस...

गयाः बिहार में गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए।

रामपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने यहां बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर पोखरा मुहल्ला निवासी प्रभु मांझी कई महीनों से अपने ससुराल भुई टोली में रह रहा था। प्रभु मांझी ने सुबह ससुराल पक्ष के छह लोगों पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में 40 वर्षीय कांति देवी एवं 08 वर्षीय चिंटू कुमार शामिल है।

घायलों को अनुग्रह नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रभु मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!