Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2025 08:19 AM

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थानाक्षेत्र के कंचनपुर इलाके में लड़कियां बुधवार को तलाब में नहाने गयी थीं तभी तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नहाने के दौरान तीनों लड़कियां तालाब में डूबी
जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़कियों की पहचान आरती कुमारी (13), सुधा कुमारी (नौ) और नंदिनी कुमारी (आठ) के रूप में हुई है। जिला पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘बाजपट्टी थानाक्षेत्र के कंचनपुर इलाके में लड़कियां बुधवार को तलाब में नहाने गयी थीं तभी यह घटना हो गयी।''
पुलिस के अनुसार संदेह है कि लड़कियों का संतुलन बिगड़ गया और वे तालाब में डूब गयीं। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गयी है।