श्राद्ध कर्म के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Sep, 2021 10:13 AM

three people died due to wall collapse during shradh ceremony

बताया जा रहा है कि यहां के निवासी रमेश प्रसाद की मौत हो गई थी, जिनका श्राद्ध कार्यक्रम उनके पुत्र पिंटू साव द्वारा किया जा रहा था। दो मकान के सहारे बीच वाली परती जमीन को त्रिपाल से ढककर वहां अतिथियों को खाना खिलाया जा रहा था। इस दौरान तेज बारिश के...

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार को श्राद्ध कर्म के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां मूसलाधार बारिश के कारण तीन मंजिला मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के धुनिया मुहल्ला की है। बताया जा रहा है कि यहां के निवासी रमेश प्रसाद की मौत हो गई थी, जिनका श्राद्ध कार्यक्रम उनके पुत्र पिंटू साव द्वारा किया जा रहा था। दो मकान के सहारे बीच वाली परती जमीन को त्रिपाल से ढककर वहां अतिथियों को खाना खिलाया जा रहा था। इस दौरान तेज बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई, जिसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह मौक पर पहुंचे और नागरिकों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमार यादव (52), भुवनेश्वर प्रसाद (65) और राहुल कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पड़ोसी गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!