कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मां के शव से लिपटकर बिलखते रहे तीन मासूम

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2026 09:57 AM

14 people died by lightning strikes in jharkhand

​​​​​​​पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए।

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मरने वाले 14 लोगों में से नौ गिरिडीह, तीन दुमका और दो लातेहार से थे। 

खोरीमहुआ के उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार ने बताया, "गिरिडीह जिले में मेरे उप-संभाग के तहत आने वाले तीन थानों के इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना केवल देवरी थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया कि ये लोग खेलने के बाद एक स्थान पर बैठे हुए थे कि तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए चार लोगों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने बताया कि गावां और नौडीहा थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- बारिश के कारण भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, 4 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत, मां और भाई घायल

3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया
सबसे दर्दनाक घटना गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई। यहां 35 वर्षीय पूनम देवी, पति प्रवीण सिंह, सुबह से खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। दोपहर में अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सबसे मार्मिक द्दश्य तब देखने को मिला जब महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के शव के पास बैठकर बिलखते रहे। ग्रामीणों की आंखें भी यह द्दश्य देखकर नम हो गईं। बताया गया कि मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लातेहार में अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!