एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024: मुंगेर पहुंची 'ट्रॉफी गौरव यात्रा', जिला प्रशासन ने जोश और उत्साह के साथ किया स्वागत

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2024 11:38 AM

trophy gaurav yatra reached munger

राजगीर (नालंदा) में आयोजित होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा का बेहद जोश और उत्साह के साथ गुरुवार को मुंगेर पहुंची। ट्रॉफी गौरव यात्रा का जिला प्रशासन द्वारा मुंगेर संग्रहालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया...

मुंगेर: राजगीर (नालंदा) में आयोजित होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा बेहद जोश और उत्साह के साथ गुरुवार को मुंगेर पहुंची, जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा का जिला प्रशासन द्वारा मुंगेर संग्रहालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने एशिया महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर शहर में भ्रमण किया। संग्रहालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव, एडीएम मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार और टीम लीडर विनय कुमार शामिल हुए।

PunjabKesari

"पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला हॉकी चैंपियनशिप होना गर्व की बात"
इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे मुंगेर जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए इसे खेल को दुनिया का मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार इस मुकाम पर पहुंचा है। जहां राजगीर में महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला जाएगा। उन्होंने कहा महिला हॉकी चैंपियनशिप खेल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। वहीं, एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हम लोगों के लिए गर्व की बात है कि पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला हो रहा है। इस चैंपियनशिप खेल के बाद बिहार के खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।

PunjabKesari

भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खेल को बढ़ावा देने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किए और बिहार के मुख्यमंत्री के प्रयास से राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप खेला जा रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप खेल के प्रचार व प्रसार को लेकर ट्रॉफी गौरव यात्रा 19 अक्तूबर को शुरू की गई। अब तक बिहार के दस जिलों  में जोश और उत्साह के साथ ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाली जा चुकी है। यह यात्रा चार नवंबर को राजगीर में समाप्त हो जाएगी। वहीं, इसके कुछ दिनों बाद 11 नवंबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज होगा जिसमें भारत मलेशिया के खिलाफ अपना पहला हॉकी मैच खेलेगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!