एक दूसरे को दिल दे बैठीं दो लड़कियां, थाने पहुंचकर बोलीं- हम अलग नहीं रह सकतीं, आपस में करेंगी शादी

Edited By Ramanjot, Updated: 06 May, 2022 01:10 PM

two girls giving heart to each other in patna

दरअसल, राजधानी पटना में दो लेस्बियन लड़कियां नोएडा से आईं और सीधे महिला थाने पहुंची, लेकिन वहां उनका मामला दर्ज नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने एसएसपी आवास का रुख किया। ये दोनों लड़कियां एक साथ रहना चाहती हैं लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें साथ नहीं रहने...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से अजब प्यार की गजब कहानी का मामला सामने आया है, जहां दो लड़कियां एक-दूसरे को दिल दे बैठीं और आपस में शादी करना चाहती हैं। हालांकि उनके घरवालों यह रिश्ता मंजूर नहीं हैं, जिसके चलते दोनों न्याय की मांग लेकर महिला थाने पहुंच गई।

PunjabKesari

दरअसल, राजधानी पटना में दो लेस्बियन लड़कियां नोएडा से आईं और सीधे महिला थाने पहुंची, लेकिन वहां उनका मामला दर्ज नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने एसएसपी आवास का रुख किया। ये दोनों लड़कियां एक साथ रहना चाहती हैं लेकिन उनके परिवार वाले उन्हें साथ नहीं रहने दे रहे हैं। इसके चलते दोनों ही समलैंगिकता कानून की दुहाई देकर न्याय की मांग कर रही हैं। लड़कियों का कहना है कि वो एक दूसरे से अलग नहीं रह सकतीं, उन्होंने जीवन भर साथ रहने की ठान ली है।

PunjabKesari

बताया जााता है कि पाटलिपुत्रा इलाके की रहने वाली युवती तनिष्क श्री के परिजनों को जब दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला तो ने उन्होंने पाटलिपुत्रा थाना में उसके अपहरण का एक मामला दर्ज कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तनिष्क की दोस्त श्रेया के परिवार वालों ने उसका अपहरण कर लिया है। वहीं इसके बाद दोनों लड़कियां पटना महिला थाने पहुंची और बताया कि एक साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है। हमारे परिवार वाले हम दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी जान को खतरा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!