खगड़िया पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ 2 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2021 05:08 PM

two notorious criminals arrested with weapons in khagradaya

खगड़िया जिले में सूचना के आधार पर कंजरी गांव के समीप झोपड़ी में मंगलवार की देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किया गया है।

खगड़ियाः बिहार में खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर कंजरी गांव के समीप झोपड़ी में मंगलवार की देर रात छापेमारी की गई। इस दौरान दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा दियारा निवासी सुभाष यादव और राजाजान गांव निवासी रामशरण यादव के रूप में की गई है।

अमितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, एक पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों की पुलिस को कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से तलाश थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!