Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Nov, 2022 05:16 PM
जानकारी के मुताबिक, घटना कल यानी बुधवार देर शाम की है। मामला राजधानी पटना के मसौढ़ी प्रखंड का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी धनरूआ थाना के बडीहा गांव में शराब का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पर छापेमारी के लिए पहुंची।...
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस घटना में 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं पुलिस ने 2 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर ईट-पत्थर से किया हमला
जानकारी के मुताबिक, घटना कल यानी बुधवार देर शाम की है। मामला राजधानी पटना के मसौढ़ी प्रखंड का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनरूआ थाना के बडीहा गांव में शराब का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस वहां पर छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस को गांव में देखकर ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर ईट-पत्थर से हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस वाले पेड़ के पीछे छिपे, इसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
2 हमलावर गिरफ्तार
वहीं पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही दूसरी गाड़ी को भेजा गया। पुलिस ने हमला करने वाले लोगों में से बोद्धु मांझी और बलवीर चौधरी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि पुलिस उत्पाद विभाग से मिली सूचना पर रेड करने गई हुई थी। इसी बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस के ईट-पत्थर से हमला बोल दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।