....जब मछली पकड़ने गई किशोरी का मगरमच्छ ने दबोच लिया हाथ, ऐसे बची जान

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2024 12:29 PM

when a crocodile grabbed the hand of a teenager who had gone to catch fish

बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है जहां नहर पर मछली पकड़ने गई एक किशोरी के हाथ को  मगरमच्छ ने दबोच लिया। जिससे लड़की बुरी तरह से घायल हो गई।

बेतिया: बिहार के बेतिया में एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है जहां नहर पर मछली पकड़ने गई एक किशोरी के हाथ को  मगरमच्छ ने दबोच लिया। जिससे लड़की बुरी तरह से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बगहा के हर्नाटांड़ क्षेत्र में त्रिवेणी कैनाल नहर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक घटना हुई है। घायल लड़की की पहचान 14 वर्षीय सुगंधा कुमारी के रूप में हुई है जो सोहरिया गांव की रहने वाली है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सुगंधा नहर पर मछली पकड़ने गई थी, इसी दौरान नहर में मौजूद में मगरमच्छ ने उसका हाथ दबोच लिया। तभी उसने बचाव के लिए ऊंची ऊंची चिल्लाना शुरू कर दिया। वहीं शोर की आवाज सुनकर गांव वाले वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने और लाठी डंडे मारने के बाद लड़की के हाथ को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया गया। लेकिन इस सबके बीच लड़की का हाथ बुरी तरह से घायल हो गया।

वहीं, इसके बाद लड़की को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। साथ ही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!