Edited By Ramanjot, Updated: 28 May, 2026 06:48 PM
#Bakrid #Eiduladha #hajratibrahim #hajratismail #qurbani #Namaj #patna #gandhimaidan #musalman #islam
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम मजहब का बेहद पवित्र और खास त्योहार माना जाता है। बकरीद के त्योहार पर पूरे देश के मुस्लिम समाज के लोगों...
Bakrid: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम मजहब का बेहद पवित्र और खास त्योहार माना जाता है। बकरीद के त्योहार पर पूरे देश के मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। पटना में भी ऐतिहासिक गांधी मैदान में अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा की शुरुआत पैगंबर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी से जुड़ी हुई है। ऐसी मान्यता है कि अल्लाह के हुक्म पर इब्राहीम ने अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का फैसला किया, लेकिन अल्लाह ने उनकी परीक्षा पूरी होने पर इस्माइल की जगह एक बकरे को कुर्बानी के लिए भेज दिया। इसी घटना की याद में मुसलमान ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी की रस्म निभाते हैं...