अजब-गजबः पत्नी ने धोया पति का मनपसंद स्वेटर तो गुस्साए पति ने पूरे घर में लगा दी आग, फिर हुआ ये हाल

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jan, 2023 01:22 PM

wife washes husband s favorite sweater angry husband sets whole house on fire

जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी इलाके की है। दोनों पति अमित और उसकी पत्नी बबली एक किराए के कमरे में रहते है। घटना के संबंध में महिला ने बताया कि बीते बुधवार को पति के फेवरेट स्वेटर को धोने के लिए पानी में डाल...

पटना: बिहार की राजधानी पटना से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक पत्नी ने अपने पति का मनपसंद स्वेटर धो दिया तो गुस्साए पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।

किराए के मकान में रहते थे पति-पत्नी
जानकारी के मुताबिक, घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पीरमुहानी इलाके की है। दोनों पति अमित और उसकी पत्नी बबली एक किराए के कमरे में रहते है। घटना के संबंध में महिला ने बताया कि बीते बुधवार को पति के फेवरेट स्वेटर को धोने के लिए पानी में डाल दिया था और इसी दौरान पति ने स्वेटर की मांग कर दी। पत्नी ने कहा कि मैंने स्वेटर धोने के लिए रखा हुआ है। इसी बीच पति आग बबूला हो गया और उसने पत्नी को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद अपने कमरे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी मची रही।

आरोपी पति को हिरासत में लिया गया
इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि महिला के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उनका इलाज चल रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!