Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2025 01:40 PM

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार गांव की है। आरोपी की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष को शक था कि उसकी पत्नी के जीजा के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसी बीच आशीष के बच्चे के अन्नप्राशन कार्यक्रम में उसका...
Bihar Crime: बिहार के रोहतास जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में साढू पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखते के बाद युवक ने पहले अपने साढू को गोली मारी और फिर चाकू से वार किया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने आया था रितेश
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के कटार गांव की है। आरोपी की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। आशीष को शक था कि उसकी पत्नी के जीजा के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसी बीच आशीष के बच्चे के अन्नप्राशन कार्यक्रम में उसका साढू रितेश भी शामिल होने आया था।
आशीष ने खोया आपा
इसी दौरान आशीष ने रितेश को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। देखते ही आशीष ने आपा खो लिया और अपने साढू को गोली मार दी। इसके बाद उस पर चाकू से भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और चाकू बरामद कर लिया। उधर, घायल रितेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।