सारण में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या, भूमि के एक हिस्से को लेकर चल रहा था विवाद

Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2022 03:18 PM

woman beaten to death in land dispute in saran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगौली गांव निवासी शांति देवी (57) का उसके रिश्तेदारों के साथ भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। शांति देवी के रिश्तेदारों ने उक्त महिला को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। परिजन उक्त महिला को इलाज के लिए मशरक...

छपराः बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में मंगलवार को भूमि विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंगौली गांव निवासी शांति देवी (57) का उसके रिश्तेदारों के साथ भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। शांति देवी के रिश्तेदारों ने उक्त महिला को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। परिजन उक्त महिला को इलाज के लिए मशरक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!