रेलवे फाटक पार कर रही थी महिला, मालगाड़ी से कटकर हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2020 03:54 PM

woman dies after being hit by a goods train in begusarai

बिहार के बेगूसराय से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। यहां मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मौत हो गई।

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। यहां मालगाड़ी से कटकर एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्व-मध्य रेल के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय स्टेशन के समीप की है। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक महिला बाघा रेलवे फाटक को पार कर रही थी तभी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है। महिला के हाथ पर दुर्गा देवी लिखा हुआ है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!