सारण में घर की चाहरदीवारी गिरने से महिला की दबकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jul, 2022 05:47 PM

woman dies after falling wall of house in saran

इसी दौरान तेज आंधी और बारिश में घर की चाहरदीवारी गिर गयी। इस दुर्घटना में उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छपराः बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में घर की चाहरदीवारी गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात दुमदुमा गांव निवासी रामावतार राय की 47 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी अपने घर के बाहर सो रही थी।

इसी दौरान तेज आंधी और बारिश में घर की चाहरदीवारी गिर गयी। इस दुर्घटना में उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉटर्म कराये जाने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!