सास से विवाद हुआ तो 2 बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, मां-बेटी की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Oct, 2021 01:41 PM

woman jumps in pond with two children in domestic dispute

बताया जा रहा है कि सबिता देवी का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सबिता अपने दो बच्चों को लेकर घर से चली गई और तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान महिला का छह वर्षीय बेटा आदित्य ने पानी में बह रहे बांस की बल्ली को पकड़ लिया और...

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी जिससे महिला और उसकी ढाई वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। वहीं छह वर्षीय पुत्र किसी तरह तालाब से सुरक्षित बाहर निकल आया। 

सास से हुआ था विवाद 
जानकारी के अनुसार, जिले के परिहारा पुलिस चौकी अंतर्गत बहुआरा गांव की है। बताया जा रहा है कि सबिता देवी का अपनी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सबिता अपने दो बच्चों को लेकर घर से चली गई और तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान महिला का छह वर्षीय बेटा आदित्य ने पानी में बह रहे बांस की बल्ली को पकड़ लिया और तालाब से सुरक्षित बाहर आ गया।

पानी से बाहर निकल कर आदित्य चिल्लाने लगा, जिसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गए। ग्रामीणों की मदद से महिला और उसकी बेटी को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!