मेकअप के लिए कुछ भी...महिला ने फेशियल के लिए बोला झूठ, खुद को बताया इंस्पेक्टर की बीवी

Edited By Nitika, Updated: 09 Apr, 2021 01:05 PM

woman told lie in beauty parlour

बिहार के नालंदा में एक महिला ने फेशियल करवाने के बहाने ब्यूटी पार्लर में इस कदर झूठ बोला कि देखने वाले भी दंग रह गए। उसने खुद को इस्पेक्टर की बीवी बताते हुए कहा कि मेरा फेशियल करो।

 

नालंदाः बिहार के नालंदा में एक महिला ने फेशियल करवाने के बहाने ब्यूटी पार्लर में इस कदर झूठ बोला कि देखने वाले भी दंग रह गए। उसने खुद को इस्पेक्टर की बीवी बताते हुए कहा कि मेरा फेशियल करो। वहीं जब उसके झूठ का पर्दाफाश हुआ तो वह पार्लर से फरार हो गई।

दरअसल, एक महिला बिहारशरीफ के गढ़ पर स्थित कल्पना ब्यूटी पार्लर में अपना फेशियल करवाने आई। पार्लर आने के बाद उसने अपना परिचय नालंदा स्थित बिहार थाने के इंस्पेक्टर दीपक कुमार की पत्नी के रूप में दिया। इसके बाद ब्यूटीशियन सोनाली सिंह उन्हें देखने लगी क्योंकि वह भी बिहार थाना इंस्पेक्टर की पत्नी को पहचानती थी। वहीं महिला ने खुद को इंस्पेक्टर की पत्नी बताकर ब्यूटीशियन से फेशियल करने की बात कही। अभी महिला फेशियल करवाने के लिए कुर्सी पर बैठी ही थी कि उसी समय सब इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद पार्लर पहुंच गईं। ब्यूटीशियन ने पिंकी से पूछा कि क्या आप बिहार थाना इंस्पेक्टर की पत्नी को पहचानती हैं? क्या यही महिला उनकी पत्नी है?

बता दें कि इतनी बात सुनते ही फेशियल करवाने आई महिला के रंग उड़ गए। सब इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने फोन पर बिहार थाना इंस्पेक्टर की पत्नी की तस्वीर दिखा दी। सच्चाई सामने आते ही महिला पार्लर से फरार हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!