एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 ट्रॉफी गौरव यात्रा का सासाराम में किया गया भव्य स्वागत

Edited By Harman, Updated: 21 Oct, 2024 03:07 PM

women s hockey championship 2024 trophy gaurav yatra was given a grand welcome

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं रोहतास जिला प्रशासन के तत्वाधान में हॉकी का पर्व बिहार का गर्व हॉकी चैंपियनशिप महिला 2024 ट्रॉफी गौरव यात्रा का सासाराम में अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतास एसपी रोशन कुमार के द्वारा दीप...

रोहतास: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं रोहतास जिला प्रशासन के तत्वाधान में हॉकी का पर्व बिहार का गर्व हॉकी चैंपियनशिप महिला 2024 ट्रॉफी गौरव यात्रा का सासाराम में अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतास एसपी रोशन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

PunjabKesari


रोहतास एसपी रौशन कुमार ने कहा कि हमें खुशी है कि हम इस ट्रॉफी गौरव के हिस्सा है जो ट्रॉफी टेलीविजन में देखी जाती थी उसे आज प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से बिहार के खिलाड़ियों के प्रति अपनी प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। बिहार के युवाओं को प्रेरणा मिलती है जिससे कि खेल के प्रति उनका रुझान बढ़े।

PunjabKesari

बता दें कि ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में हॉकी के प्रति लोगों को जागरूक करना और टूर्नामेंट को सफल बनाना है। इस वर्ष टूर्नामेंट का मैस्कॉट 'गुड़िया' है, जो 'गौरैया' से प्रेरित होकर सहनशक्ति और प्राकृतिक धरोहर का प्रतीक है। गौरतलब है कि विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी. इस प्रतियोगिता के सभी मैच 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जाएंगे। भारत 2023 की विजेता टीम है और ट्रॉफी भारत के पास ही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!