बिहार में फिर तमंचे पर डिस्को...हाथ में पिस्टल और रायफल लेकर डांस कर रहे युवक, वीडियो वायरल

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Apr, 2022 12:58 PM

young man dancing with pistol and rifle in hand

दरअसल, ये वायरल वीडियो तुर्की इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ युवक तेज आवाज में डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं। आस-पास के लोग भी नाच रहे हैं। तीन युवक तो हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं। इसी दौरान पटाखे भी फोड़े जा रहे...

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में तमंचे पर डिस्को का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों युवक डीजे की धुन पर नाच रहे हैं। इनमें दो युवकों के हाथ में पिस्टल है तो एक युवक रायफल लहरा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, ये वायरल वीडियो तुर्की इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कुछ युवक तेज आवाज में डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं। आस-पास के लोग भी नाच रहे हैं। तीन युवक तो हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं। इसी दौरान पटाखे भी फोड़े जा रहे हैं। हालंकि, किसी को फायरिंग करते नहीं देखा गया। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

उधर, पुलिस इस मामले की सूचना मिलते के बाद छानबीन में जुट गई है। ओपी प्रभारी रविप्रकाश का कहना है कि वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!