अपराधियों के हौसले बुलंदः शादी समारोह से लौट रहे युवक को मारी गोली, हथियार लहराते आसानी से हुए फरार

Edited By Nitika, Updated: 27 Jun, 2022 01:57 PM

young man was shot by criminals

जख्मी नवीन कुमार ने बताया कि वह ओसाईं गांव में शादी समारोह में टेंट का काम करने गया था। इसी बीच रविवार देर रात जब वह अपने 6 साथियों के साथ दो बाइक से वापस बलिया लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के बीच बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक को...

 

 

भोजपुरः बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ते जा रहे कि वह आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक घटना भोजपुर जिले से सामने आई है, जहां पर हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। वहीं घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी नवीन कुमार ने बताया कि वह ओसाईं गांव में शादी समारोह में टेंट का काम करने गया था। इसी बीच रविवार देर रात जब वह अपने 6 साथियों के साथ दो बाइक से वापस बिहिया लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के बीच बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उनकी बाइक को रुकवाया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त अपराधियों में से एक अपराधी ने उसे गोली मार दी। उसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए। गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसके साथियों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। 

वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक ने उक्त अपराधियों से किसी भी विवाद की बात से साफ इनकार किया है। हालांकि अपराधियों द्वारा गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा वार्ड नंबर 35 निवासी संजय सिंह का 25 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!