बेगूसरायः गंगा नदी में डूबकर युवक की मौत, 1 अन्य लापता

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jul, 2020 01:25 PM

youth dies after drowning in river ganga

बिहार में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य लापता हो गया।

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को गंगा नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य लापता हो गया।

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी राजेश ठाकुर अपने एक दोस्त के साथ मधुरापुर-निपनिया सीढ़ी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान राजेश ठाकुर गहरे पानी में चला गया। राजेश को बचाने के दौरान उसका दोस्त भी गहरे पानी में डूब गया।

सूत्रों ने बताया कि गोताखोरों की मदद से राजेश का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!